1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime: नशे में धुत देवर ने जन्मदिन पार्टी पर कर दी उल्टी, भाभी ने कुल्हाड़ी से कर दिया हमला

CG Crime: भाभी के बर्थ डे पार्टी पर देवर ने शराब के नशे में उल्टी कर दी। नाराज भाभी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले से देवर के सिर पर चोट आई इसके बाद घायल देवर को नवागढ़ के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
15-year-old Mihir Ahammed jumped to death from their 26-th floor flat on January 15

15-year-old Mihir Ahammed jumped to death from their 26-th floor flat

CG Crime: देवर और भाभी में विवाद का मामला सामने आया है। इस विवाद में भाभी ने देवर पर जानलेवा हमला कर दिया है। जिसके बाद देवर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस विवाद की यह शराब बना है। जानकारी के अनुसार देवर शारब पीकर घर पंहुचा था और उल्टी कर दिया जिसके बाद विवाद बढ़ गया और देवर पर भाभी ने जानलेवा हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर पति ने चाकू से किया हमला, बीच-बचाव कर रहा भाई भी घायल..

पूरा मामला जाँजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के केरा गांव के भाठापारा में देवर और भाभी में विवाद होने के बाद देवर ने जब भाभी का गला दबाया तो भाभी भी तैश में आ गई। फिर भाभी ने देवर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले से देवर के सिर पर चोट आई है और उसका इलाज नवागढ़ के अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, महिला पुष्पा बंजारे के घर में बर्थ डे मनाया जा रहा था। यहां देवर राखिलावन बंजारे, शराब पीकर पहुंचा था। वहां रामखिलावन ने उल्टी कर दी फिर पुष्पा ने नाराजगी जाहिर की तो देवर ने उसका गला दबा दिया। इसके बाद भाभी पुष्पा बंजारे ने देवर रामखिलावन बंजारे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले से देवर के सिर पर चोट आई इसके बाद घायल देवर को नवागढ़ के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Story Loader