26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान- तीन सवारी न चलें बाइक का नंबर नोट कर रही ट्रैफिक पुलिस

17 दिनों में पकड़ाए 609 तीन सवारी वाले बाइक चालक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 14 Jul 2018, 7:35 PM IST

17 दिनों में पकड़ाए 609 तीन सवारी वाले बाइक चालक

17 दिनों में पकड़ाए 609 तीन सवारी वाले बाइक चालक

जांजगीर-चांपा. यदि आप जिला मुख्यालय से गुजर रहे हैं और बाइक पर तीन सवारी हैं तो सावधान हो जाईए। क्योंकि आपकी बाइक का नंबर ट्रैफिक पुलिस नोट कर रही है। नंबर नोट करने के दो दिन बाद ही आपके घर तक नोटिस तामील किया जाएगा और जुर्माने के तौर पर 200-200 रुपए जुर्माना भी पटाना पड़ेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने बीते 17 दिनों में 609 वाहन चालकों का नंबर नोट कर चुकी है। जिसमें 386 वाहन चालकों को नोटिस भेजा जा चुका है। वहीं 223 लोगों ने जुर्माना भी पटा दिया है।


जिले में बढ़ते सड़क दुर्घटना में विराम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। इसके लिए सबसे पहले बाइक में तीन सवारियों पर नकेल कसने की योजना बनाई है। दुर्घटना का प्रमुख कारण तीन सवारी वाले वाहन चालकों को भी माना जा रहा है। क्योंकि तीन दिन पहले ही शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम तनौद में तीन सवारी वाले वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हुए थे और इनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दो लोगों की मौत हो गई। ऐसे तमाम केस हैं जो बाइक में तीन सवारी के चलते दुर्घटना हुई है और लोगों की जान गई है।

Read more : Ajab Gajab : किसानों के फूल गए हाथ पांव जब देखा खेत में घूम रहा है इतना बड़ा मगरमच्छ

दुर्घटना से बचने लोगों को छोटे मोटे जुर्माना वसूलकर सबक सिखाया जा रहा है। बीते 24 जून से 11 जुलाई तक 17 दिनों में ट्रैफिक पुलिस ने 609 वाहन चालकों का नंबर नोट किया है। जिसमें 386 वाहन चालकों को नोटिस भेजा जा चुका है। वहीं 223 लोगों ने जुर्माना भी पटा दिया है। इस दौरान जुर्माना पटाने जो लोग टै्रफिक कार्यालय पहुंच रहे हैं उन्हें समझाइश भी दी जा रही है कि वे अब दोबारा इस तरह की गल्ती न करें। अब दोबारा पकड़े गए तब जुर्माने की राशि बढ़ाकर एक हजार रुपए तक वसूल की जाएगी।


बिना बीमा के वाहन दुर्घटना के बाद नहीं छूटेंगे
सरकार अब बिना बीमा कराए वाहनों को अब दुर्घटना के बाद नहीं छोड़ेगी। ऐसे वाहनों को कब्जे में लेने के तीन माह बाद भी सार्वजनिक नीलामी कर उसकी बिक्री की जाएगी और उससे प्राप्त राशि को दुर्घटना दावा प्रकरण में भुगतान के लिए प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार इस संबंध में मोटरव्हीकल नियम में संसोधन करने की योजना बनाई है। छत्तीसगढ़ में ऐसा पहला प्रयोग करने जा रही है। इस योजना से दावा प्रकरणों में मुआवजा भुगतान करने में मदद मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग