27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीएलएड में नकल का मामला पहुंचा NIOS तक, नपेंगे प्राचार्य

डीएलएड की परीक्षाओं में हुए नकल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 4 Jul 2018, 12:10 PM IST

डीएलएड की परीक्षाओं में हुए नकल

डीएलएड की परीक्षाओं में हुए नकल

जांजगीर-चांपा. पामगढ़ स्थित शासकीय महामाया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 31 मई से दो जून तक हुई डीएलएड की परीक्षाओं में हुए नकल का प्रकरण अब राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयीय शिक्षा संस्थान रायपुर

(एनआईओएस) के अध्यक्ष डॉ. सीबी शर्मा और क्षेत्रीय निदेशक डॉ. एके भट्ट तक पहुंच गया है। प्रार्थी मुरली मनोहर शर्मा ने इन दोनों अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले में जांच की मांग की है। इधर कलेक्टर नीरज बनसोड़ के निर्देश पर पामगढ़ एसडीएम द्वारा शुरू कर दी गई। इस दौरान राजेंद्र शुक्ला को केंद्राध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद आरोपी प्रचार्य तिलमिलाया गया है।


मुरली मनोहर शर्मा ने एनआईओएस के अध्यक्ष व क्षेत्रीय निदेशक को लिखे पत्र में बताया है कि महामाया स्कूल में गत 31 मई से 02 जून तक हुई डीएलएड की परीक्षा बैड़े पैमाने पर नकल कराई गई है। शर्मा ने इसका विरोध करते हुए स्कूल प्रबंधन से कई बार शिकायत लेकिन नकल होना नहीं रुकी।

इतना ही नहीं परीक्षा समाप्त होने के अगले ही दिन यानि 3 जून को महामाया विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र शुक्ला ने मुरली मनोहर को मोबाइल पर फोन कॉल किया और उनके बीच 9 मिनट 27 सेकंड तक बात हुई। प्रार्थी ने कलेक्टर को फोन पर हुई बातचीत के अंश की वाइस रिकार्डिंग भी दी है।

बातचीत में राजेंद्र शुक्ला यह बोल रहा है कि डीएलएड की परीक्षा उसकी ही निगरानी में सपन्न हुई है। इतना ही नहीं उसने यह भी कहा कि परीक्षा केंद्र महामाया विद्यालय के सभी 10 कमरों में नकल कराई गई है। सभी परीक्षार्थी एक दूसरे की कॉपी देखकर लिख रहे थे।

इतना ही नहीं नकल के लिए गाइड भी रखे हुए थे। राजेंद्र शुक्ला ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी भी डीएलएड की परीक्षार्थी है और अगली परीक्षा में वह अपनी पत्नी को प्राचार्य कक्ष में बैठाकर नकल करवाएंगे। परीक्षार्थी ने कलेक्टर से मिलकर कहा कि वह इस मामले की जांच करवाएं और गलत पाए जाने पर राजेंद्र शुक्ला के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।


फोन रिकार्डिंग को लेकर अफवाहों का दौर
इस मामले की जांच के साथ ही एक और नया मोड़ यह आ गया है कि जिस महामाया विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र शुक्ला पर मुरली मनोहर ने उसे फोन करके खुले आम नकल कराने की चेतावनी देने का आरोप लगाया है वह प्राचार्य अब खुद प्रार्थी पर ही आरोप मढ़ रहा है।

मुरली मनोहर शर्मा का कहना है कि राजेंद्र शुक्ला यह अफवाह उड़ा रहा है कि मुरली मनोहर शर्मा ने रायपुर जाकर उसकी आवाज में रिकार्डिंग की डविंग कराई है।

इस बारे में शर्मा का कहना है कि जो आडियो उन्होंने दी है उसकी फोरेंसिक जांच करानी चाहिए। इसके साथ ही शर्मा के पास उस कॉल डिटेल का भी स्क्रीन शॉट है जब जिस नंबर से शुक्ला ने उसके मोबाइल में फोन किया। इसकी जांच करने पर भी सच्चाई सामने आ जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग