
इस दौरान दफ्तर में 12 कर्मचारी समय पर आफिस नहीं पहुंचे
पामगढ. पामगढ़ एसडीएम सागर सिंह राज को जनपद पंचायत पामगढ़ का सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सागर सिंह राज बुधवार को अपने दफ्तर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दफ्तर में 12 कर्मचारी समय पर आफिस नहीं पहुंचे थे। इस कारण उन्हें शोकाज नोटिस दिया है। अनुपस्थित कर्मचारियों को तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। उनके दौरे को लेकर विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया था।
गौरतलब है कि पामगढ़ एसडीएम सागर सिंह राज को पामगढ़ जनपद पंचायत सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे पहले के सीईओ डीएस यादव को शिकायत की वजह से बदल दिया गया है। एसडीएम एवं प्रभारी सीईओ सागर सिंह राज बुधवार की सुबह 10.30 बजे जब पामगढ़ सीईओ का प्रभार लेने पहुंचे तब उन्हें दफ्तर में कर्मचारी नजर नहीं आए। पूरा दफ्तर वीरान नजर आया। पहले तो वे कर्मचारियों की लिस्ट मंगाई, इसके बाद अनुपस्थित कर्मचारियों की लिस्ट बनाई।
जिसमें यह साबित हुआ कि दफ्तर के 12 कर्मचारी बिना बताए 11 बजे तक अनुपस्थित थे। इसके कारण उन्हें शोकाज नोटिस दिया है। एसडीएम ने कहा कि उक्त कृत्य शासकीय कार्य में लापरवाही की श्रेणी में आता है एवं कर्तव्य के उदासीनता का द्योतक है। जो सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत है। इसके कारण उपरोक्त कृत्य के विरूद्ध सभी 12 कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए कर्मचारियों को तीन दिवस के भीतर कार्यालय में जवाब प्रस्तुत करने कहा है। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने की स्थिति में कर्मचारियों के विरूद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कर्मचारियों की होगी।
पहले भी काट चुके 61 कर्मचारियों का वेतन
एसडीएम सागर सिंह राज कड़क मिजाज वाले अफसर माने जाते हैं। उनकी कार्यकुशलता की जिले में प्रसंशा की जाती है। इससे पहले भी जब वे पामगढ़ एसडीएम का प्रभार लिया था तब वे पूरे ब्लाक के शासकीय दफ्तरों का निरीक्षण किया था। उस वक्त दीवाली का समय था और अधिकतर कर्मचारी दीवाली की छुट्टी बिता रहे थे। ऐसे 61 कर्मचारियों को शोकाज नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी लोग नहीं सुधरे और फिर कार्रवाई हुई।
इन कर्मचारियों को मिली नोटिस
1. एमआकर बघेल, उपभियंता
2. सत्य प्रकाश पैकरा कंप्यूटर आपरेटर
3. इतवार सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक
4. रेशम लाल क्षेत्रीय प्रबंधक
5. जेएन तिवारी सहायक ग्रेड थ्री
6. आरपी साहू लेखापाल
7. हरप्रसाद चेलकर करारोपण अधिकारी
8. प्रेमशंकर पटेल करारोपण अधिकारी
9. विवेक अग्रवाल सहायक प्रोग्रामर
10. पुष्पा वर्मा भृत्य
11. वीरेंद्र देवांगन कंप्यूटर आपरेटर
12. खेमराज उइके एडीईओ
Published on:
20 Dec 2018 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
