CG Crime News: यदि आपको विश्वास है तो 50 फीसदी एडवांस राशि हमारे फोन पे पर डाल दो। हम आपको आपके ठिकाने तक माल छोड़कर देंगे। जहां माल पहुंचा रहे, उसी जिले की नंबर प्लेट : तस्कर ने बताया कि उन्हें जिस जिले तक माल पहुंचाना होता है, उस सभी जिले का नंबर प्लेट अपने वाहनों में रखना होता है। जैसे-जैसे जिला पार करना होता है, उस हिसाब से वाहन का नंबर प्लेट बदलना पड़ता है। ताकि किसी पुलिस वालों को वाहन में गांजा होने की आशंका न हो।