
CG Election 2023: कांग्रेस ने प्रदेश को लूटा है...अमित शाह
डभरा। CG News: प्रदेश में इतना बड़ा भ्रष्टाचार मैने किसी भी राज्य में नहीं देखा है। यहां की प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी है। यह बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डभरा में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि यदि हमारी सरकार आई तो किसानों को धान प्रति क्विण्टल 3100 रुपए में एवं प्रति एकड़ 21 क्विण्टल के हिसाब से खरीदेंगे।
अमित शाह ने कहा कि महतारी योजना के तहत माताओं की अकाउंट में 12 हजार, दो बहने हैं तो 26 हजार रुपए देगी। उन्होंने कहा कि किसानों को तेंदूपत्ता एकत्रित करने वाले 55 हजार बोनस देगी। गरीब को 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत देगी। गैस सिलेंडर हम 500 रुपए में देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने हजारों करोड़ों का घोटाले किया है।
उसे पकडऩा चाहिए कि नहीं। उन्हें पकडऩा चाहिए और मैदान से बाहर करना चाहिए। उन्होंने दिलीप सिंह जूदेव को याद करते हुए कहा कि छत्तीसढ़ में बीते 15 साल के जूदेव के सिद्धांतों पर चली। यहां बीते 4 साल से कांगे्रस की सरकार है उसमें हजारों करोड़ का घोटालेे किया है। इन्होंने महादेव ऐप बनाकर करोड़ों का सट्टा खिलाकर घोटाले किया है। हर काम में उन्होंने गलत वादे कर लंबी सूची बनाई और वोट मांग रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश
चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत डभरा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नीलू अनिल चंद्रा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी को छोडक़र भाजपा कि रीति नीति एवं घोषणा पत्र एवं केंद्र के मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया है। नगर पंचायत डभरा में अनिल कुमार चंद्रा कांग्रेस समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष थे। उन्होंने 5 सालों तक अध्यक्ष पद पर रहे और नगर पंचायत में करोड़ों रुपए का विकास कार्य कराया, परंतु कई सालों से लगातार कांग्रेस पार्टी के नेताओं की उपेक्षा से नाराज चल रहे थे। लगातार नगर पंचायत डभरा में पति पत्नी 10 सालों तक नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर रहने के बाद भी कांग्रेस पार्टी द्वारा कोई जगह नहीं दी गई।
Published on:
10 Nov 2023 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
