1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: बसपा के गढ़ में खिला कमल, पामगढ़-बलौदा जिला पंचायत में लहराया भगवा

CG News: जिला पंचायत में पहली बार भाजपा के ही अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुई। भाजपा का यह लहर जनपद पंचायतों में भी देखने को मिला। जिले के सभी 5 जनपद पंचायतों में भाजपा के ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बने है।

2 min read
Google source verification
CG News: बसपा के गढ़ में खिला कमल, पामगढ़-बलौदा जिला पंचायत में लहराया भगवा

CG News: त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जनपद पंचायतों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया के लिए अंतिम चुनाव पामगढ़ व बलौदा में हुआ। बाकी अन्य 3 जनपद पंचायतों की तरह पामगढ़ व बलौदा में भाजपा समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। पामगढ़ को बसपा का गढ़ माना जाता है, लेकिन यहां भी जनपद पंचायत में भाजपा का ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुई।

CG News: गहमा-गहमी का माहौल रहा

साथ ही बलौदा में अध्यक्ष के बीच कांटे की टक्कर रही, इसमें भाजपा समर्थित शारदा देवांगन 1 वोट से जीत हासिल की। अब जिले के सभी जनपद पंचायत में भाजपा के ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनकर आए हैं।जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी रहा। ठीक सुबह 11 बजे चुनाव हुआ। पामगढ़ जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल रहा।

तय समय में पीठीसीन अधिकारी के द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू कराई गई। जिसमें अध्यक्ष के लिए एकमात्र रंजना मानेश की ओर से नामांकन दाखिल किया गया। वहीं उपाध्यक्ष के लिए रूपचंद्र साहू ने नामांकन भरा। इसके अलावा किसी का नामांकन जमा नहीं होने पर दोनों निर्विरोध निर्वाचित हो गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान 6 जनपद सदस्य पहुंचे ही नहीं। क्षेत्र क्रमांक 1 संतोषी नायक, 7 पुष्पलता यादव, 10 जागेश्वर बर्मन, 11 जयकुमार साहू, 15 सांता साहू और 19 पूर्णिमा साहू अनुपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: CG Election: छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव पर आया नया अपडेट, इस दिन होगा जिला पंचायत के अध्यक्षों का आरक्षण

भाजपा का लहर जनपद पंचायत में देखने को मिला

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों में जीत मिलने की घोषणा होते ही बीजेपी समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जनपद पंचायत परिसर के सामने गाजे-बाजे के साथ भाजपाईयों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जमकर स्वागत किया। पामगढ़ क्षेत्र को बसपा का गढ़ माना जाता है। नगर पंचायत में भी बसपा के अध्यक्ष बने है। लेकिन भाजपा का लहर जनपद पंचायत में देखने को मिला, यहां भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इस दौरान मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य संतोषी मनोज रात्रे, इंजीनियर रवि पांडे, चुन्नीलाल साहू, गुलाब सिंह चंदेल, संतोष लहरे, यशवंत साहू, गौरव तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संया में उपस्थित रहे। इसी तरह बलौदा की बात करें तो यहां अध्यक्ष को लेकर कांटे की टक्कर रही। भाजपा की शारदा देवांगन व कांग्रेस की शारदा राठौर ने नामांकन दाािल किया। जिसमें भाजपा की शारदा देवांगन को 12 वोट व कांग्रेस की शारदा राठौर को 11 वोट मिली। मात्र एक वोट का अंतर रहा।

जिले के सभी 5 जनपद पंचायतों में भाजपा का कब्जा

CG News: जिला पंचायत में पहली बार भाजपा के ही अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुई। भाजपा का यह लहर जनपद पंचायतों में भी देखने को मिला। जिले के सभी 5 जनपद पंचायतों में भाजपा के ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बने है। माने नगरीय निकाय जिला पंचायत चुनाव के बाद जनपद पंचायत चुनाव में शानदार भाजपा का कब्जा तो यही सिद्ध करता है कि जिले में कांग्रेस का सफाया हो रहा है।

Story Loader