4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: किसानों को 3100 रुपए समर्थन मूल्य का इंतजार, अंतर की राशि मिलेगी 5 अरब

CG News: किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने पर प्रति क्विंटल 2300 रुपए ही भुगतान किया जा रहा है। बाकी अंतर की राशि किसानों के खाते में बाद में डाली जाएगी। जिसका इंतजार अब किसान कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
CG News: किसानों को 3100 रुपए समर्थन मूल्य का इंतजार, अंतर की राशि मिलेगी 5 अरब

CG News: जांजगीर-चांपा जिले में अब तक 62 लाख 22 हजार 694 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। इसके एवज में किसानों को अभी प्रति क्विंटल 2300 रुपए की दर से भुगतान किया गया है। जबकि राज्य सरकार ने किसानाें का धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदने की घोषणा की है। ऐसे में प्रति एकड़ 800 रुपए अंतर की राशि किसानों को दी जाएगी। जिससे जिले के किसानों के खाते में 62 लाख 22694 क्विंटल के लिए प्रति एकड़ 800 रुपए की दर से 4 अरब 97 करोड़ रुपए से ज्यादा की अंतर की राशि आएगी।

CG News: राशि मिलने का ब्रेसबी से इंतजार

अंतर की राशि किसानों के खाते में देने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने कर दी है। ऐसे में अब किसानों को अंतर की राशि मिलने का ब्रेसबी से इंतजार भी है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार इस बार भी किसानों को समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 3100 रुपए देगी। हालांकि अभी किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने पर प्रति क्विंटल 2300 रुपए ही भुगतान किया जा रहा है। बाकी अंतर की राशि किसानों के खाते में बाद में डाली जाएगी। जिसका इंतजार अब किसान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CG Dhan Kharidi: धान उठाव के लिए मिलर्स नहीं माने तो ट्रांसपोर्टर्स को सौंपी गई जिम्मेदारी, जानें मामला..

आज से दोबारा शुरू होगी धान खरीदी

CG News: उपार्जन केंद्रों में गुरूवार से एक बार फिर से खरीदी शुरू होगी। पिछले पांच दिनों से उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी बंद पड़ी हुई थी। पोर्टल से खरीदी का विकल्प नहीं आ रहा था और न ही 29 जनवरी तक की तारीख के लिए टोकन कट रहा था। केवल 30 और 31 जनवरी के लिए ही टोकन जारी हो रहा था। बताया जा रहा है कि करीब दो लाख क्विंटल से ज्यादा खरीदी के लिए किसानाें को टोकन जारी किया गया है।

ऐसे में किसान 30 और 31 जनवरी को धान बेच पाएंगे। गौरतलब है कि 25 जनवरी से अचानक से पोर्टल में खरीदी का ऑप्सन गायब हो गया था और 29 जनवरी तक के लिए टोकन जारी नहीं हो रहा था। इसके चलते खरीदी भी बंद पड़ गई थी। ऐसे में किसान भी टोकन कटाने के लिए परेशान हो रहे थे। क्योंकि समय से पहले खरीदी बंद होने से किसान भी असमंजस में थे। क्योंकि 31 जनवरी तक खरीदी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी।