नगर में अतिक्रमण को लेकर आए दिन परेशानी का सबब बन चुका है। नगर में दिन प्रतिदिन अब अतिक्रमण फुटपाथ से ऊपर उठकर सड़कों तक पहुंच चुका है। व्यापारी और ठेले वाले दिनों-दिन सड़क तक अपनी दुकान लगा रहे हैं। इससे लगातार अब जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर के अंबेडकर चौक, आज़ाद चौक, शास्त्री चौक से लेकर स्टेशन रोड बहुत ही बुरी स्थिति बन चुकी है। अब देखना यह होगा की यातायात पुलिस और अकलतरा पुलिस का नगर पालिका कितना साथ देती है।