
चांपा-मड़वारानी के बीच बना टोल प्लाजा ( Photo - Patrika )
CG News: चांपा से मड़वारानी के बीच बने टोल प्लाजा का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। जैसे ही उरगा से कोरबा के बीच की सड़क बनेगी वैसे ही टोल प्लाजा को शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में दोपहिया वालों को तो नहीं पर चारपहिया व बड़े वाहनों से टैक्स की वसूली शूरू कर दी जाएगी। इसके लिए आवश्यक प्लानिंग की जा रही है।
टोल प्लाजा का काम पूरा हो चुका है तो वहीं सड़क का काम बीच बीच में अधूरा है। सड़क बन जाने के बाद टोल प्लाजा शुरू किया जा सकता है। हालांकि जानकारों का कहना है कि सड़क का निर्माण पूरी तरह से हो या न हो लेकिन टोल प्लाजा में टैक्स की वसूली जरूर शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि चांपा से उच्चभिट्ठी के आगे से कोरबा रोड में उरगा तक की सड़क चकाचक बन चुकी है। लोगों को इस रूट में चलना बड़ी सौगात की तरह मिली है।
इस रूट में सभी तरह के वाहन 100 किमी एवरेज के इर्द गिर्द फर्राटे मार रहे हैं। क्योंकि फोर लेन सड़क में भले कितने भी भारी वाहन क्यों न दौड़े उतनी भीड़ का एहसास नहीं होता। इसके चलते इस रूट में भारी स्पीड से वाहन गुजर रहे हैं। लेकिन आने वाले दिनों में इस अच्छी सड़क की कीमत कार सहित अन्य भारी वाहन चालकों को चुकानी पड़ेगी।
कोरबा रूट में आपको सफर करने पर बहुत जल्द टोल नाके में 80 रुपए टैक्स देने पड़ेंगे। इसके अलावा यदि आप 24 घंटे में इसी रूट से वापस होंगे तो 40 रुपए देनें पड़ेंगे। यानी 24 घंटे के भीतर वापसी पर 50 फीसदी की छूट रखी गई है। यदि आप 24 घंटे के बाद एक मिनट भी देरी से वापस लौटेंगे तो आपको फिर 80 रुपए चुकाने होंगे। यह तो रही फास्टैग वाले वाहन चालकों की, यदि जिनके वाहनों में फास्टैग का स्टीकर बिना रिचार्ज की हो तो उन्हें 160 रुपए लगेंगे। यानी आपको दुगुनी फीस चुकानी होगी। टोल टैक्स वाहनों के चक्के के हिसाब से बढ़ते जाएगी।
Published on:
04 Jun 2025 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
