
बसपा में शामिल हुई अजीत जोगी की बहू के समर्थन में मायावती ने जनता से मांगा वोट
जांजगीर-चांपा. बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो व उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को जिले के अकलतरा विधानसभा के तरौद गांव में चुनावी सभा को संबोधित करतेे हुए कहा कि हम कथनी में नहीं, करनी में विश्वास करते हैं। भाजपा-कांग्रेस की तरह हम घोषणा पत्र भी जारी कर दिखावा नहीं करते हैं।
पेट्रोल, डीजल, महंगाई, जीएसटी, नोटबंदी, माओवाद के विषयों पर केंद्र व छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को असफल बताते हुए जमकर हमला बोला। वहीं अजीत जोगी को मंच से ही प्रदेश के सबसे बेहतर नेता की उपाधि भी दी। अकलतरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बहू जोगी बसपा की उम्मीदवार हैं।
बसपा नेता ने इस सभा में जोगी परिवार की बहू व अकलतरा सीट से बसपा प्रत्यशी ऋचा, जांजगीर चांपा प्रत्याशी व्यास कश्यप, पामगढ़ की प्रत्याशी इंदू बंजारे के समर्थन में वोट व समर्थन मांगा करीब 35 मिनट के भाषण में मायावती ने हमेशा की तरह दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक वाले कार्ड को खेलना नहीं भूली। वहीं संबोधन के बीच में 5-6 बार उत्तर प्रदेश के पिछले 4 कार्यकाल का गुणगान करते हुए नजर आई।
हवा बनाने वाले सर्वे रिपोर्ट से रहें सतर्क
मायावती ने पेट्रोल, डीजल, महंगाई, जीएसटी, नोटबंदी, माओवाद के विषयों पर काफी तल्ख अंदाज में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की खिंचाई करती नजर आई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माओवाद के लिए सरकार जिम्मेदार है। मायावती ने महंगे विज्ञापन, मीडिया के सर्वे रिपोर्ट व अन्य हवा बनाने वाले माध्यमों से गठबंधन से जुड़े कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की नसीहत भी दी। जो साम दाम दंड भेद की नीति से सत्ता पर एक बार फिर काबिज होने की फिराक में हैं।
चिरपरिचित अंदाज दिखे अजीत जोगी
इधर, अजीत जोगी ने अपने चित-परिचित अंदाज में प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने पर कई लोक लुभावने वादों का पिटारा खोलने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। अजीत जोगी ने हंसी मजाक के अंदाज में उज्जवला योजना, मोबाइल वितरण, शराब ठेका पर जमकर तंज कसा। वहीं गठबंधन की सरकार बनने पर धान का समर्थन मूल्य 2500 रु प्रति क्विंटल करने, बेटियों के लिए एक लाख का बीमा, युवकों को बेरोजगारी भत्ता देने सहित कई वादे कर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की।
Updated on:
04 Nov 2018 07:04 pm
Published on:
04 Nov 2018 07:00 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
