5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ा हादसा! लकड़ी टाल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका…

Fire News: जांजगीर चांपा जिले के बलौदा में आरा मिल में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गई। बता दें कि शॉट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Chhattisgarh Incident

Chhattisgarh Incident: जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के एक लकड़ी टाल में सुबह के समय अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने तेज होते भीषण रूप ले लिया। इसके बाद दमकल के सहारे आग पर काबू पाया गया। तब तक बड़ा नुकसान हो गया था। आगजनी से लगभग 6 लाख की लकड़ी जलने का नुकसान बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक बलौदा-अकलतरा रोड में आनन्द आरा मिल परिसर में सुबह के समय अचानक धुआं उठना लगा। धुआं उठते देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग की लपटें कम होने के बजाय बढ़ने लगी। टाल मेें भीषण आग गई। इसके बाद डायल 112 को फोन किया गया। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद बलौदा नगर पंचायत की दमकल गाड़ी पहुंची थी, लेकिन आग भीषण होने की वजह से एक दमकल काबू नहीं कर पा रही थी।

यह भी पढ़े: Big incident: गुलदस्ता बनाने के लिए पेड़ से पत्तियां तोड़ रहा था किशोर, अचानक लगा करंट का झटका और हो गई मौत

आग काबू नहीं होने की वजह से जांजगीर, सीपत एनटीपीसी और केएसके प्लांट से दमकल गाड़ी बुलाई गई। पांचों दमकल द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया। दमकल गाड़ी पहुंचने के लिए पीछे का दीवाल तोड़ा गया। इसके बाद 5 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद रही। वहीं लोगों की भीड़ जुटी हुई। तब तक लकड़ी जलकर राख हो चुकी थी। आगजनी में लगभग 6 लाख रुपए की नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।