जानकारी के अनुसार पामगढ़ थाना के गांव भुईगांव निवासी मनोज दिनकर बीजापुर जिले के सीएएफ कैंप में तैनात था। इस संबंध में बताया गया कि सीएएफ कैंप रामपुरम में 15वीं डी कंपनी में जवान ने खुद को गोली मार ली है। जवान की हालात गंभीर है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है। इसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज चल रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की पुष्टि सहायक सेनानी 15 वीं बटालियन बीजापुर डीपी बड़ा ने की थी। यह पूरा मामला भोपालपट्टनम थाना अंतर्गत का है।