
सफाई कर्मी की टीम पहुंचती है
जांजगीर-चांपा. जिला मुख्यालय का सब्जी मंडी वार्ड अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यहां के सब्जी व्यवसायी व शहर के जितने भी गन्ना रस विक्रेता हैं इसी वार्ड के सड़कों पर ही कचरे फेंक देते हैं।
जिसके चलते यह वार्ड शहर का सबसे खराब वार्ड के नाम से जाना जाता है। यहां के रहवासी कचरे की गंदगी से अच्छे खासे परेशान हैं। यहां नगर पालिका की स्वच्छता अभियान की टीम कभी नहीं पहुंचती है। जिसके चलते शहरवासी नारकीय जीवन जीने मजबूर हैं।
शहर का अंतिम छोर वार्ड नंबर 22 अपनी उपेक्षाके चलते परेशान है। यहां सब्जी मंडी के अलावा जनरल मार्केट भी लगता है। शहर के सारे व्यवासायी शाम को यहां खरीददारी के लिए जुटते हैं। इसके अलावा शहर के हजारों व्यवक्ति सुबह से लेकर शाम तक सब्जी लेने पहुंचता है। सब्जी मंडी के आसपास और भी जनरल मार्केट लगता है। इसके अलावा डीडी प्लाजा मार्केट है।
सारे के सारे व्यवसायी व्यवसाय करने के बाद दुकानों से निकले कचरे को इसी वार्ड में खाली पड़े स्थान व सड़क के असपास डंप कर देते हैं। जिसके चलते इस वार्ड में चौबीसों घंटे गंदगी का आलम रहता है। सबसे अधिक कचरा डीडी प्लाजा के पिछवाड़े में रहता है।
यहां की गलियां कचरों से पटा रहता है। जिसके चलते यहां के लोगों को आवागमन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहर के गन्ना रस बिक्री करने वाले व्यवसायी गन्ना के अवशेष को यहीं फेंक देते हैं। जिसके चलते यहां चौबीसों घंटे गंदगी का आलम रहता है। गन्ना रस के अवशेष को खाने के लिए दर्जनों मवेशियों का जमावड़ा रहता है। इस वार्ड के लोगों ने आए दिन पार्षद से शिकायत करते हैं, लेकिन पार्षद भी बेबस नजर आते हैं। नगरपालिका के स्वच्छता अभियान की टीम को यहां सफाई के लिए अवगत कराया जाता है, लेकिन टीम यहां नहीं पहुंचती। जिसके चलते यहां बदहाली का आलम रहता है।
नहीं बनी नाली, गंदा पानी भी सड़कों पर
यह वार्ड डेढ़ दसक पुराना है। इसके बाद भी इस वार्ड में नाली व्यवस्थित नहीं बन पाई है। जिसके चलते घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों के आसपास ही स्थिर होकर रह जाती है। जिसके चलते इस वार्ड के लोग गंदा पानी से गुजरकर आवागमन करने मजबूर हैं। शहर के लोगों का कहना है कि यदि पार्षद सक्रिय होता तो वार्ड की इतनी बदहाली नहीं होती। वार्ड की साफ सफाई पार्षद के सक्रियता को बयां करता है।
सफाई कर्मी की टीम पहुंचती है
रूटिन के तहत सभी वार्डों में सफाई कर्मी की टीम पहुंचती है। इसके बावजूद उस वार्ड में हर रोज कचरा होता है। व्यवसायियों व आम लोगों को भी जागरूकता का परिचय देते हुए कचरे को निश्चित स्थानों में फेंकना चाहिए। यदि उस वार्ड में बदहाली है तो तुरंत सफाईकर्मियों को भेजकर सफाई कराई जाएगी।
-सुशील चंद शर्मा, सीएमओ नपा जांजगीर-नैला
Published on:
25 May 2018 06:45 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
