27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिस्सा बंटवारे को लेकर पहुंचा था घर, बाड़ी में लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

रविवार को वह अपने पिता घासीराम साहू के घर गया और शाम को बंटवारे को लेकर उसके घर वालों के बीच विवाद हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 12 Jun 2018, 11:51 AM IST

हिस्सा बंटवारे को लेकर पहुंचा था घर, बाड़ी में लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

हिस्सा बंटवारे को लेकर पहुंचा था घर, बाड़ी में लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

जांजगीर-चांपा. बम्हनीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमोदी में शरद कुमार साहू की लाश उसकी बाड़ी में मिलने से सनसनी फैल गई है। शरद पारिवारिक हिस्सा बटवारे को लेकर रविवार को गांव पहुंचा था। इस दौरान उसके घर वाले से देर साम को उसका विवाद हो गया वह इसकी शिकायत कराने बम्हनीडीह थाने भी पहुंचा था।

शरद की शादी 2007 में बाराद्वार थाना क्षेत्र के डूमर पारा निवाशी जया के साथ हूई थी। शादी के बाद से शरद अपनी पत्नी के साथ डूमर पारा में ही रहता था। रविवार को वह अपने पिता घासीराम साहू के घर गया और शाम को बंटवारे को लेकर उसके घर वालों के बीच विवाद हुआ। उसके बाद सुबह उसकी लाश मिली। शरद की पत्नी का कहना है कि रात ८.३० बजे उसकी शरद से बात हुई थी, तब वह सोने की बात कह रहा था। पत्नी का कहना है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकता है। उसकी हत्या की गई है।

Read More : कुछ तो करो कलेक्टर साहब! 13 दिनों से सिविल सर्जन का पद खाली, डॉक्टर हो गए हैं बेलगाम

पहले भी दी जा चुकी है जान से मारने की सुपारी
शरद साहू को जान से मारने के लिये 2012 में भी प्रयास किया गया था। उसको जान से मारने की सुपारी दी गई थी जिसकी रिपोर्ट बाराद्वार थाने में दर्ज है। रिपोर्ट में उसके छोटे भाई धनंजय साहू उसका भांचा राजकुमार साहू सुपारी लेने वाला हिराधर साहू पिता अंतराम, विजय सारथी पिता पलटन, लोकेस कुमार भारद्वाज देशी कट्टा उसके सीने में अड़ाए थे। उस समय मौके पर शरद की सास व पत्नी के रहने से उसकी जान बच गई थी।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग