Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी की रफ़्तार बढ़ने लगी है। उपार्जन केंद्रों में धान का पहाड़ लगने लगा है, लेकिन धान का उठाव शुरू नहीं होने से समितियों में अभी से प्रभारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि उपार्जन केंद्रों में धान रखने की जगह नहीं बन पा रही है।