26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइवा में दबकर चालक की मौत, नहीं रूक रहे सड़क हादसे

हाइवा वहां पर राखड़ डंप करने जा रहा था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 9 Jul 2018, 7:55 PM IST

हाइवा वहां पर राखड़ डंप करने जा रहा था

हाइवा वहां पर राखड़ डंप करने जा रहा था

जांजगीर-चांपा. सारागांव थानांतर्गत ग्राम अफरीद में हाइवा में दबकर चालक की मौत हो गई है। हाइवा वहां पर राखड़ डंप करने जा रहा था, जहां पावर प्लांट खुलना प्रस्तावित है। ग्रामीण उसी पावर प्लांट का विरोध पिछले तीन माह से कर रहे हैं। पुलिस ने रात को ही हाइवा को उठाकर मृत के शव को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

दिन को किसी तरह का आंदोलन न हो इसके मद्देनजर रात को ही मामले को रफा-दफा कर दिया था। सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर इसे परिजनों को सौंप दिया है। सारागांव पुलिस के अनुसार हाइवा क्रमांक सीजी 12 सी 3330 रविवार की रात को राखड़ लोडकर अफरीद के लिए निकला था।

Read more : दो पहले से संचालित है एक पावर प्लांट फिर खुल रहा ऐसे में प्रदूषण से जिला हो जाएगा बर्बाद

चूंकि इन दिनों बारिश हुई है जिसके कारण रास्ते में पानी भरा हुआ था। हाइवा रास्ते से गुजर नहीं पाया और बीच रास्ते में ही पलट गया। इससे चालक घठोली चौक निवासी संजय सूर्यवंशी वाहन के नीचे ही दब गया। दबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना आसपास के लोगों को हुई और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची और हाइवा को उठाकर चालक को बाहर निकाला। रात को शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भिजवाया। सोमवार की सुबह शव को परिजनों को सौंप दिया है।


महिला समिति लगातार उठा रही आवाज
गांव की महिला जागरण समिति पावर प्लांट के विरोध में लगातार तीन माह से आंदोलन कर रही है। आखिरकार उनकी आवाज चरितार्थ होते नजर आ रहा है। अभी पावर प्लांट स्थापित नहीं हुआ है और इसके दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। अभी यह शुरूआती दौर है आगे और कितने लोगों की जान जाएगी भविष्य ही बताएगा। महिला समिति ने मौत मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौपने की बात कही है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग