हैंडबाल बालक 19 वर्ष वर्ग में रायपुर ने दुर्ग को फाइनल मुकाबले में हराया। सरगुजा तीसरे स्थान पर रही। बालिका 19 वर्ष वर्ग में बस्तर ने सरगुजा को हराया। जशपुर को तीसरा स्थान मिला। समापन अवसर पर कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़ ने हाईस्कूल मैदान में खिलाडिय़ों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डीईओ डीके कौशिक, बलौदा ब्लाक के एबीईओ अर्जुन सिंह क्षत्रीय, जिला खेल अधिकारी एनपी गोपाल सहित दर्जनों खेल अधिकारी, कोच व टीम मैनेजर उपस्थित थे।