11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, 22 घायल

- घायलों को जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया

less than 1 minute read
Google source verification
छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, 22 घायल

छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, 22 घायल

जांजगीर-जैजैपुर. छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी पिकअप रास्ते में पलट गई, जिसमे सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई और चारों तरफ चींख पुकार मच गई। रास्ते में चल रहे लोगों की मदद से घायल हुए लोगों को जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जैजैपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमलीडीह के लोग अपने रिस्तेदार के यहाँ छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम पंचायत भोथिया के जाटापारा जा रहे थे, लेकिन पिकअप रास्ते में ही भोथिया और केकराभाट के बीच पलट गई, जिसमे घायल लोगों को जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डाँक्टरों ने जांच उपरांत घिसलमती उम्र 70 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद घायल हुवे 22 लोगो में से चमार सिंह का हाथ टूट गया है। शाहिल के सिर पर गंभीर चोंटें आई है। साथ ही राजकुमारी, सुहागा बाई गंभीर चोटें होने के कारण जिला चिकित्सालय जांजगीर रिफर किया गया है।