जांजगीर-चांपा. दसवीं-बारहवीं बोर्ड की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन कार्य अब तक गति नहीं पकड़ पा रहा है। दरअसल मूल्यांकन के लिए हाई स्कूल नंबर वन में पर्याप्त कमरे की व्यवस्था नहीं होने से मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है। अब तक बोर्ड की तकरीबन 30 हजार कापियां जंच जानी चाहिए थी, लेकिन हाईस्कूल नंबर वन में निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते पर्याप्त कमरे नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है।