घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग तमाशबीन बने रहे। इधर घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और सड़क में चक्काजाम करने की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने वाहन में रखकर पोस्टमार्टम के लिए बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया। इधर मौके पर मौजूद लोग देखते ही रह गए। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।