6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करही रेत घाट में नियम को ताक में रख चेनमाउंटेन मशीन से रेत की खुदाई

बिर्रा थाना क्षेत्र के करही रेत घाट में नियम को ताक में रखकर रेत की खुदाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां रात-रात भर चेन माउंटेन मशीन से रेत की खुदाई कराई जा रही है। वहीं खनिज विभाग ऐसे कारोबारी पर नकेल नहीं कस पा रही है। जिसके चलते रेत ठेकेदार के हौसले बुलंद है।

less than 1 minute read
Google source verification
करही रेत घाट में नियम को ताक में रख चेनमाउंटेन मशीन से रेत की खुदाई

रेत खुदाई के सारे नियम कायदे ताक पर

जांजगीर-बिर्रा। बताया जा रहा है कि यहां रेत खुदाई के सारे नियम कायदे ताक पर है। नियम के मुताबिक शाम ६ बजे के बाद रेत की खुदाई नहीं कराना है लेकिन यहां रात-रात भर रेत की खुदाई हो रही है। जिसे देखने वाला कोई नहीं है। सूत्रों की माने तो यहां हर रात १५ से २० हाइवा नदी से रेत निकाली जाती है। जो नियम में नहीं है। नियम में यह भी है कि रात को किसी भी सूरत में रेत उत्खनन नहीं किया जाना है, लेकिन यहां ठेकेदार को केवल पैसों से मतलब है। उसे नियम कानून से नहीं। नियम के मुताबिक रेत की खुदाई श्रमिकों से कराई जानी है लेकिन ठेकेदार के द्वारा चेन माउंटेन मशीन से कराई जा रही है। जिसकी शिकायत खनिज विभाग में की गई है लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते।
पत्रिका ने किया स्टिंग
पत्रिका ने इस संबंध में रात को करही रेत घाट की स्टिंग की, जहां रात रात भर चेन माउंटेन मशीन से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। बकायदा हाइवा लाइन में लगी थी। जिसमें चेन माउटेन मशीन से रेत की खुदाई की जा रही थी। इस संबंध में रेत ठेकेदार से बात की गई तो उसका कहना है कि हमारे पास लाइसेंस है। किसी भी हाल में रेत उत्खनन कर सकते हैं।

रेत ठेकेदारों को नियम के तहत रेत उत्खनन करने कहा गया है। यदि वे नियम का पालन नहीं कर रहे हैं तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-आरके सोनी, जिला खनिज अधिकारी