
पुलिस हिला हवाला करते हुए आरोपियों को बचाने में जुटी
जांजगीर-चांपा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौराभांठा की महिला सरपंच इतवारा बाई सहिस अपने पति हरनारायण (45) की खुदकुशी मामले की जांच करने नवागढ़ पुलिस हीला हवाला कर रही है।
पति के खुदकुशी मामले की जांच के लिए बयान देने के लिए महिला सरपंच नवागढ़ थाने का सप्ताह भर से चक्कर काट रही है। लेकिन पुलिस समय अभाव का हवाला देते हुए महिला को घुमा रही है। वहीं महिला अपने बर्तन गिरवी रखकर पुलिस थाने का चक्कर काट रही है। हर बार की तरह महिला सरपंच बुधवार को भी नवागढ़ थाना गई थी, लेकिन थाना प्रभारी के नहीं होने से वहां मौजूद कर्मचारियों ने यह कहकर महिला को चलता कर दिया कि थाना प्रभारी अभी नहीं हैं।
वे बिलासपुर मीटिंग में गए हैं। इस कारण उनका बयान दर्ज नहीं हो पाएगा। वहीं आरोपी यह कहकर अपना धौंस जमा रहा है कि अब उसका कोई बिगाड़ नहीं सकता। महिला दहशत में है महिला अपने आप बाल बच्चों को लेकर पलायन करने की बात कर रही है।
कहावत है कि अपराध को बढ़ावा देने में पुलिस का भी हाथ काफी हद तक होता है। यदि समय रहते पुलिस किसी मामले की जांच कर शार्टआउट कर दे तो अपराध को बढ़ाव नहीं मिलता, लेकिन अमूमन ऐसा होता नहीं। कुछ इसी तरह की कहानी नवागढ़ थाना क्षेत्र में हो रहा है। दरअसल ग्राम पंचायत चौराभांठा की महिला सरपंच इतवारा बाई सहिस का आरोप है कि उसके पति की मौत खुदकुशी से नहीं बल्कि उसे खुदकुशी करने के लिए गांव के दबंगों ने मजबूर किया है।
सरपंच इतवारा बाई पढ़ी लिखी नहीं होने से गांव के दबंग अपने हिसाब से सरपंची चलाना चाहते थे। नहीं चलने देने पर उसे प्रताडि़त करते थे। इसके चलते उसके पति ने 7 जुलाई 2018 को फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। महिला सरपंच इतवारा बाई अपने बाल बच्चों के साथ पखवाड़े भर पहले एसपी आफिस पहुंची थी और एसपी नीतु कमल से आपबीती कहानी बयां की।
उसका कहना था कि उसके पति को गांव का उपसरपंच पति रामसागर कश्यप इस नाम से प्रताडि़त करता था कि उसके हिसाब से गांव के पंचायत चलेगा नहीं तो पंचायत नहीं चलने नहीं देगा। पूरा पंचायत का बागडोर उसके हाथों होने के बाद भी वह उसके पति को प्रताडि़त करता था। उसका कहना है कि पंचायत में करोड़ो रुपए का फंड आता है जिसमें रामसागर सरपंच को चवन्नी नहीं देता था और पूरी रकम को वह अकेले डकार लेता था।
इसके चलते उसका पति परेशान था और उसे खुदकुशी कर लिया था। महिला सरपंच की आपबीती कहानी सुनकर एसपी नीतु कमल ने नवागढ़ थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिया था। एसपी ने कहा था कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करें, लेकिन नवागढ़ थाना स्टॉफ जांच के नाम पर एक धेला भी आगे नहीं बढ़ पाई। बल्कि विरोधी रामसागर से मिलीभगत कर उसके पक्ष में बात करते फिर रही है।
धमकी देते फिर रहा राम सागर
महिला सरपंच इतवारा बाई का कहना है कि जबसे वह न्याय की गुहार के लिए पुलिस आफिस का पति की मौत के बाद न्याय की गुहार के लिए सप्ताह भर से थाने का चक्कर काट रही महिला सरपंच काट रही है तब से उसका विरोधी पंच रामसागर खुलेआम धमकी देते फिर रहा है कि उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। चाहे महिला सरपंच जहां भी शिकायत कर ले। इतना ही नहीं वह गांव में शराब पीकर खुलेआम घूम रहा है और महिला सरपंच को धमकी दे रहा है।
-मामले की जानकारी मिली है। दरअसल नवागढ़ टीआई बुधवार को मीटिंग में बिलासपुर गया था। इस कारण उसका बयान दर्ज नहीं हो पाया था। महिला सरपंच का बयान लेकर उसे न्याय दिलाया जाएगा और जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
-पंकज चंद्रा, एएसपी, जांजगीर
Published on:
09 Aug 2018 08:17 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
