Flora Max: फ्लोरा मैक्स कंपनी के धोखाधड़ी मामले में चौकाने वाली घटना सामने आई थी। जिसमें कंपनी के निवेशक के पति ने गुरुवार को जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की थी। आखिरकार शुक्रवार को उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि आठ दिन के अंदर आत्महत्या की यह दूसरी घटना है।