अकलतरा रोड मवेशियों के लिए काल का गाल बनते जा रहा है। जांजगीर से लेकर अकलतरा तक सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा रहता है। चाहे बनारी अमरताल के पास हो या बीच शहर जांजगीर में हो। इतना ही नहीं बनारी के राइस मिल के पास भी मवेशियों का जमावड़ा रहता है। मवेशी मालिक दूध के शौक में मवेशी तो पालते हैं, लेकिन दूध निकालने के बाद मवेशियों को आवारा छोड़ देते हैं। यही मवेशी सड़क पर आराम करते हैं। इधर हाल ही में नेशनल हाइवे की सड़क भी चमचमाती बनी है। जिसमें वाहनों की स्पीड भी तेज रहती है।