लखेश्वर राठौर ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी व उनकी टीम जांच के लिए घर पहुंच गई। वहीं डॉग स्क्वायड भी लाया गया। पुलिश छान बीन कर रही है, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि चोर स्थानीय हैं, जिन्होंने घर में रेकी की है इसके बाद वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल चोरी का सुराग लगाया जा रहा है। स्थानीय स्तर के संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।