
Flora Max News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में फ्लोरा मैक्स कंपनी के 2 फरार आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अखिलेश सिंह, राजू सिंह एवं अन्य के द्वारा फ्लोरा मैक्स के नाम पर कंपनी खोलकर स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं से 30-30 हजार रुपए जमा करा कर 2700 रुपए प्रतिमाह देने का लालच देकर रकम जमा करा कर ठगी किए थे।
विवेचना के दौरान पाया गया कि चांपा क्षेत्र में ही 2700 लोगों से 8 करोड़ की ठगी किए हैं। विवेचना के दौरान पूर्व में राजू सिंह, अखिलेश सिंह एवं अन्य को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। प्रकरण के आरोपी सुरेंद्र सिंह एवं श्याम सिंह फरार हो गए थे।
इनकी लगातार पातासाजी की जा रही थी। मुखबिर सूचना पर आरोपियों को बसरेहर जिला इटावा यूपी से पकड़ा। जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ धोखाधड़ी करना जुर्म स्वीकार किए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Published on:
24 Mar 2025 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
