
डीजे वाले बाबू को कहा गाना बजाओ, फिर कुछ युवकों ने एक युवक की कर दी धुनाई, अपराध दर्ज
जांजगीर-चांपा. चांपा में गणेश विसर्जन (Ganesh immersion) के दौरान कुछ युवकों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। डीजे वाले बाबू को गाना चलाने कहा फिर उधर कुछ युवकों ने एक युवक की लात-घुसों से धुनाई कर दी। इससे युवक के सिर में गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने बदमाश युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। घटना तिलक नगर चांपा की है।
पुलिस के अनुसार हरीश दुबे शनिवार की शाम पांच बजे अपने घर में था। इसी दौरान जीतू नायक उसके घर आया और बोला चलो गणेश विसर्जन करने जाना है। किसी बात को लेकर उनके बीच तू-तू मैं-मैं हो गया। इसके बाद उसके घर के सामने तेज आवाज में डीजे बज रहा था। डीजे वाले को उनके दोस्तों ने गाना चलाने के लिए बोला। इसके बाद जीतू उर्फ जितेंद्र नायक ने हरीश दुबे की लात घूसों से पिटाई कर दी और उसका गला दबाने लग गया। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी देने लगा। पिटाई से हरीश दुबे के सिर एवं हाथ पांव में गंभीर चोटें आई है।
Read More : मंगेतर के साथ घर लौट रही युवती का तीन युवकों ने रोका रास्ता, करने लगा छेड़छाड़, मंगेतर ने किया विरोध तो कर दी धुनाई, फिर ये हुआ...
मारपीट को देखकर उसकी मां धनेश्वरी दुबे ने बीचबचाव किया तो जीतू उसके साथ भी मारपीट करने लगा। मारपीट करते वक्त शिव, संजय सामने आए और बीच बचाव किए। तब जाकर मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि जीतू आदतन बदमाश है। उसकी पहले भी चांपा थाने में कई मामले दर्ज है। फिलहाल चांपा पुलिस ने हरीश दुबे की रिपोर्ट पर जीतू नायक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
Click & Read More : Chhattisgarh News
Published on:
15 Sept 2019 02:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
