30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव बहिष्कार करने की दी चेतावनी, बोले- रोड नहीं तो वोट नहीं

Janjgir Champa News: सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्या से त्रस्त ग्राम पनगांव के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार का निर्णय ले लिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 14 Oct 2023, 2:37 PM IST

Warned to boycott elections

चुनाव बहिष्कार करने की दी चेतावनी

जांजगीर-चांपा। Chhattisgarh News: ग्रामीणों ने बताया कि पनगांव के ग्रामीणों के लिए आवागमन करने के लिए पक्की सड़क नहीं है। पनगांव से सेंदरी की दूरी 3 किमी की है, जो बहुत ही जर्जर स्थिति में है। यह रास्ता सीधा जांजगीर को हमारे गांव पनगांव होते हुए कोसला, भवतरा, बुंदेला, राहौद को जोड़ती है। यह 3 किमी की सड़क को पार करने में जितना समय लग रहा है उतने में 10 किमी की दूरी सही रास्ते में पार हो जाते हैं। इस छोटे से रास्ते के कारण छात्रों को स्कूल, कॅालेज जाने ग्रामीणों को जिला मुख्यालय जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 25 साल से कलेक्टर, सीईओ, जनपद सहित अन्य जगह जाकर मांग कर चुके हैं। लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए ग्रामीणों का कहना है कि विकास नहीं तो वोट नहीं, कोई भी

राजनीतिक पार्टी यहां वोट मांगने नहीं आए, हम किसी भी पार्टी को वोट नहीं देंगे। ग्रामीणों ने नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से पहले नेता अनेक वादे करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वादे तो दूर की बात है उनका दर्शन दुर्लभ हो जाता है। इस बार अगर जल्द ही सड़क निर्माण नहीं की जाती है तो आने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीणों ने गांव में कृषि उपमंडी खोले जाने की भी मांग किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अब सरकार 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी करने का घोषणा की है। अगर गांव में उपमंडी खुल जाता तो किसानों को सहूलियत होगी।

यह भी पढ़े: CG Election 2023 : लोगों के बीच पहुंचे मंत्री को अचानक आ गया गुस्सा, कह डाला अपशब्द, वीडियो वायरल

इधर किसानों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

मुड़पार के ग्रामीणों ने धान खरीदी केन्द्र खोलने की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। बड़ी संख्या में किसान बुधवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने बताया कि तीन से अलग-अलग कलेक्टर से धान खरीदी केन्द्र खोले जाने की मांग करते आ रहे हैं। अब आचार संहिता का हवाला दिया जा रहा है। मुड़पार में धान खरीदी केन्द्र खुलने से 2 गांव के किसान लाभान्वित होंगे। किसानों ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। इसमें 7 हजार वोट प्रभावित होंगे।

यह भी पढ़े: Video: नगर पंचायत के 3 वार्डों में घुसा 11 हाथियों का दल, खदेडऩे सडक़ पर निकले लोग

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग