
फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे इस पद पर कर लिया कब्जा, जांच में पुष्टि के बाद भी सब कुछ 'ओके'
सक्ती. शाप्रा. शाला भठोरा में पदस्थ सुभाष चंद्रा पिता बली राम चंद्रा का नौकरी से संबंधित सर्टिफिकेट फर्जी होने की पुष्टि होने के बाद भी कुर्सी में जमे हुए हैं। उसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है। शिकायतकर्ता अशोक कुमार जलतारे का कहना है कि उक्त शिक्षाकर्मी दिव्यांग सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी कर रहा है। इसकी जांच बीईओ कर चुके हैं। इसके बाद भी उस पर कार्रवाई नहीं होना उच्चाधिकारियों से मिली भगत के आरोप की पुष्टि कर रहा है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सुभाष चंद्रा की प्रथम नियुक्ति सहायक शिक्षक पंचायत के आधार पर शाप्रा. शाला भठोरा में 1 जनवरी 2003 को हुई है। जिसमे सुभाष चंद्रा ने नियुक्ति पत्र के समय जो दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं उसकी सेवा पुस्तिका लेख के आधार पर प्रमाणित दस्तावेज प्रस्तुत गया है।
सुभाष चंद्रा शिक्षक संविदा वर्ग 3 का प्रथम नियुक्ति 25 जुलाई 2003 को पदभार ग्रहण 1 सितम्बर 2003 को नियुक्तिकर्ता ग्राम पंचायत सरपंच भठोरा ने द्वारा विकलांग प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्त किया गया। जिसमें विकलांग प्रमाण पत्र को सुभाष चंद्रा द्वारा जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा सही बताया गया, किन्तु जिला बोर्ड के जन सूचना अधिकारी मुख्य अस्पताल अधिक्षक जिला चिकित्सालय जांजगीर के आदेश क्रमांक 766 जांजगीर के अनुसार उक्त दिनांक को जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक आयोजित नहीं की गई थी। वहीं विकलंगता प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। शिक्षक सहा. संवर्ग द्वारा प्रस्तुत जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा विकलांगता के आधार पर विकलांगता कोटा पर आरक्षित पद नियुक्ति संविदा शिक्षक वर्ग 3 फर्जी है।
जिला मेडिकल बोर्ड से हुई पुष्टि
शिकायतकर्ता ग्राम पिहरीद निवासी अशोक कुमार जलतारे के द्वारा सूचना के आधार पर प्राप्त जनसूचना अधिकारी सिविल सर्जन एवं अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय के आदेश क्रमांक 766 जांजगीर के अनुसार उक्त तिथि को जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक आयोजित नहीं की गई थी। अत: उक्त दिवस पर विकलांगता प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया था। यानी उक्त शिक्षाकर्मी ने फर्जी सर्टिफिकेट के माध्यम से नौकरी कर रहा है।
Click & Read More : Chhattisgarh News
Updated on:
20 Sept 2019 12:35 pm
Published on:
20 Sept 2019 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
