पं. हरनायण तिवारी के अनुसार हनुमान जयंती पर कई शुभ संयोग रहेंगे। इस दिन हनुमान चालीसा, संकटमोचक हनुमानाष्टक, सुंदरकांड, बजरंग बाण का पाठ करने से विशेष लाभ मिलेगा। हनुमान जन्मोत्सव पर जिले सहित शहर में जगह-जगह भंडारे और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। बनारी स्थित राइस मिल में विशेष रूप से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान शाम को भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है।