
युवक के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त, एमपी से की गई है तस्करी, इस ब्रांड का सात पेटी मिला
जांजगीर-चांपा. नवागढ़ पुलिस ने एक युवक के कब्जे से मध्यप्रदेश की अवैश शराब जब्त की है। जब्त शराब गोवा ब्रांड की है। इसकी कीमत 32 हजार रुपए बताई जा रही है। इससे पहले शिवरीनारायण पुलिस ने लोहर्सी में एक घर से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की थी। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर जेल दाखिल कर दिया है।
नवागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मिस्दा निवासी भरत लाल जाहिरे (35) अपने कब्जे में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उसके ठिकाने में दबिश दी। जांच पड़ताल के दौरान उसके घर से 7 पेटी गोवा विस्की शराब मिला। जब्त शराब की कीमत 32 हजार रुपए बताई जा रही है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि जब्त शराब मध्यप्रदेश से तस्करी की गई है। नवागढ़ पुलिस ने आरोपी भरत लाल जाहिरे के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
लोहर्सी में भी मिली थी एमपी की शराब
होली के ठीक एक दिन पहले आबकारी व शिवरीनारायण पुलिस ने लोहर्सी में भी राजकुमार के घर से बड़ी मात्रा में मध्यप्रदेश की शराब जब्त की थी। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के शराब तस्कर औने-पौने दामों में शराब को छत्तीसगढ़ तक पहुंचा रहा है। इसके चलते यहां आसानी से यह शराब यहां उपलब्ध हो जा रही है।
Published on:
20 Mar 2020 06:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
