शनिवार की सुबह जब वे दुकान खोलने आए तो उनकी दुकान का ताला टूटा था। सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर पांच हजार नगदी, एक पांच हजार की मोबाइल व राशन सामान मिलाकर तकरीबन १० हजार रुपए का माल पार कर दिया था। इससे पहले चोरों ने उपसरपंच झाड़ूराम बरेठ की दुकान से चोरी हुई थी, केंद्रीय विद्यालय के निर्माणाधीन मकान से वेल्डिंग मशीन सहित अन्य सामान की चोरी हुई, मनका दाई मार्केट स्थित पवन मोबाइल से हुई चोरी, मनका दाई के पुजारी के घर में चोरी हुई थी।