
जांजगीर.चांपा। शासन की नीतियों के खिलाफ जांजगीर चांपा विधायक मोती लाल देवांगन शुक्रवार से चांपा के समलेश्वरी मंदिर से जनजागरण यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत, नगरपालिका चांपा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल , कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, रामपुर विधायक श्याम लाल कंवर, धीरेंद्र बाजपेयी सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
यात्रा का शुभारंभ करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत ने बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेकने कांग्रेस विधायक मोतीलाल देवांगन पदयात्रा की शुरूआत कर रहे हैं। विधायक लगातार 45 दिनों तक अपने विधानसभा क्षेत्र के 45 गांवों की पदयात्रा करेंगे। इससे पहले वे लगातार तीन दिनों तक चांपा के 27 वार्डों में पदयात्रा करेंगे और नगर के लोगों से रूबरू होंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
इसके बाद अपने विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर सरकार विरोधी नारे को लोगों तक पहुंचाएंगे। विधायक मोती लाल देवांगन ने सबसे पहले समलेश्वरी मंदिर में देवी मां के दर्शन किए और पदयात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। पहले दिन नगरपालिका चांपा के विभिन्न वार्डों में दौरा किया और लोगों से मिले। सैकड़ो की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी कर विधायक का उत्साहवर्धन किया।
बढ़ा रहे संपर्क
आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टियों ने अपने-अपने तरीके से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। लोगों से संपर्क कर जनता की समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण व जनता को हर सुविधा मुहैया कराने के के लिए बात कही जा रही है। सरकार की खामियों को गिनाकर व अपनी अच्छाइयों को बताकर चुनाव जीतने व राज्य में अपनी सरकार लाने के लिए पुरजोर कोशिश में जुट चुके हैं। अलग-अलग पार्टियों द्वारा अलग-अलग अभियान चलाया जा रहा है।
Published on:
05 Jan 2018 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
