बच्चियों का कसूर सिर्फ इतना था कि दोनों बहने अलीषा परवीन (8) अलीना परवीन (6) शनिवार की रात 9 बजे अपने घर में खेल रहीं थीं और आपस में झगड़ रहीं थीं। इतने में पिता का गुस्सा इतना भड़क गया कि अपने ही कलेजे के टुकड़े को मौत की नींद सुला दिया। इस घटना के बाद चांपा में मातम पसर गया है। इधर, पुलिस ने पूरे मामले की जांच करने के बाद निर्दयी पिता को जेल की सलाखों में भेज दिया है।