Janjgir news today: प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना के आधार पर कुछ नाबालिगों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा। जिसको सादी वर्दी में घटना के संबंध में पूछताछ की गई। जो एक साथ दिनांक घटना समय में घूम-घूमकर चोरी करना स्वीकार किए। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक दिनेश कुमार यादव थाना प्रभारी अकलतरा, सब इंस्पेक्टर बीएल कोसरिया, एएसआई अरूण सिंह, दाऊलाल बरेठ, प्रधान आरक्षक परवेज खान, आर. बृजपाल बर्मन, गौकरण राय, दीपक कश्यप एवं थाना अकलतरा स्टाफ का योगदान रहा।