राम नाम का जाप पूरे सात दिन और सात रात लगातार किया जाएगा। साथ ही जिले व अन्य जिलों के सैकड़ों गांवों के कीर्तन मण्डली भी राम नाम सप्ताह यज्ञ में भाग लेगें। कलश यात्रा को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के संस्थापकगण, संरक्षकगण, अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, प्रचार-प्रसार अध्यक्ष, उपाध्यक्षगण, कोषाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, व्यवस्थापक, मंच संचालन प्रभारी, पुजारीगण सहित भगत चौक के मोहल्लेवासी जुटे थे।