माह भर पहले पुलिस ने शस्त्रधारियों को शस्त्र जमा करने का अल्टीमेटम दे दिया था। अल्टीमेटम का असर होने के बाद जिले भर 561 शस्त्रधारियों में 497 शस्त्रधारियों ने अपना शस्त्र जमा कर दिया है, लेकिन अब तक 64 शस्त्र जमा होना बाकी है। पुलिस का कहना है कि अब ऐसे शस्त्रधारियों से शस्त्र जमा करना बाकी रह गया है जो शहर या गांव छोड़कर बाहर हैं। इनमें से कुछ शस्त्र बैंकों के हैं, जिसे जमा करना अनिवार्य नहीं है।