
बिना अनुमति रात में बिछा रहे पाइप लाइन
मालखरौदा। Chhattisgarh News: ब्लॉक मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत बीरभांठा में जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप बिछाने का काम किया जा रहा है। पीएचई विभाग के द्वारा यह काम ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है जिसमें मापदंड का पालन नहीं किया जा रहा है। रात में सड़क को काटकर पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है जबकि इसके लिए संबंधित विभाग से अनुमति नहीं ली गई है। गौरतलब है कि गांव में पाइप लाइन बिछाने जेसीबी के माध्यम से राज्यमार्ग-16 व बीरभाठा चौंक से एसडीएम कार्यालय तक गड्डा खुदाई कर पाइपलाइन बिछाई गई है।
ठेकेदार के द्वारा बिना पीडब्ल्यूडी विभाग से अनुमति लिए ही एसडीएम कार्यालय के सामने रात में सड़क को जेसीबी से काटकर पाइपलाइन बिछा दिया गया। वहीं सड़क के दोनों और शोल्डर की जेसीबी से खुदाई कर मिट्टी को सड़क में ही छोड़ दिया है। धूल उड़ाने के कारण ग्रामीण परेशान हो रहे थे। फिर भी ठेकेदार ने मिट्टी को हटाने के बजाए उसके ऊपर पानी डलवा दिया जिससे अब कीचड़ हो गया है। एक वाहन चालक दुर्घटना का शिकार भी हो गया।
पीएचई विभाग के अधिकारी व ठेकेदार द्वारा सड़क को काटने के संबंध में विभाग से किसी तरह की अनुमति नहीं ली है। सड़क को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो गलत है। इस संबंध में जानकारी लेकर ठेकेदार के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। - राकेश द्विवेदी, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग सक्ती
Published on:
16 Oct 2023 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
