जुलाई माह का अंत पुलिस के लिए बड़ा खराब रहा। लूट, चोरी, उठाईगीरी सहित अन्य मामलों ने पुलिस को परेशान कर दिया। यह सिलसिला नरियरा के हाईस्कूल में चोरी से हुई है। इसके बाद लगातार एक सप्ताह तक लूट चोरी हुई। लेकिन पुलिस को किसी भी मामले में सफलता नहीं मिल पाई है। जबकि एसपी नीतु कमल ने थाना प्रभारियों को अल्टीमेटम भी दे दिया है, लेकिन थाना प्रभारी मीटिंग में फूर्ती से काम करने की बात करते हैं बाद में उनका रवैया सुस्त हो जाता है। यही वजह है जिले में लगातार चोरी व लूट की घटनाएं हो रही है।