नगरवासियों का कहना है कि शहर विकास के लिए उठाए गए यह कदम स्वागतेय है, लेकिन सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की दिशा में कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिसके चलते लोगों को जिला मुख्यालय की सड़कों में चलना परेशानियों का सबब बन चुका है। ताजा मामला केरा रोड डिवाइडर का है। इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पूरा प्रशासन अपनी ताकत झोंक दी है। शहर को चकाचक करने का काम जोर-शोर से किया जा रहा है।