
त्योहारी सीजन को लेकर सजा बाजार, दिखने लगी दुकानों में रौनक
जांजगीर-चांपा। Chhattisgarh News: त्योहारी सीजन को लेकर बाजार सज गया है। बाजार में भीड़-भाड़ नजर आने लगी है। रविवार को देवी आराधना का पर्व नवरात्रि की भी शुरुआत हो गई। नवरात्रि से लेकर अब दिवाली तक बाजारों में रौनक नजर आने की उम्मीद व्यापारी जता रहे हैं।
अगले माह नवंबर में धनतेरस और दिवाली व छठ पूजा जैसे पर्व मनेंगे। ऐसे में नवरात्रि से लेकर दिवाली तक बाजारों में रौनक नजर आएगी। व्यापारियों को भी उम्मीदें है कि त्योहारों सीजन अच्छा रहेगा। त्योहारी सीजन को लेकर ग्राहकों को लुभाने कई तरह के ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं जो नवरात्रि से लेकर दिवाली तक है। छूट व स्कीम का असर बाजार में दिखने में लगा है।
नवरात्रि में खरीदी को लेकर वाहनों की बुकिंग कराई गई है। शोरूम में जाकर लोग गाड़िया देखकर इसकी बुकिंग करवा रहे हैं। इससे इस त्योहारी सीजन में काफी अच्छी खरीददारी होने की उम्मीद है। इसके अलावा ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि यंत्रों की खरीद को लेकर किसान भी काफी अच्छा रुझान दिखा रहे हैं। इलेक्ट्रानिक्स सेक्टर में टीवी, फ्रिज, एसी आदि की डिमांड अधिक हो रही है। पितृपक्ष के दौरान रियल एस्टेट छाई मंदी नवरात्रि-दिवाली के दौरान छंटने की बात कही जा रही है क्योंकि नवरात्रि-दिवाली के लिए घर-मकानों की बुकिंग के लिए अब लोग विजिट करने पहुंच रहे हैं।
नवरात्रि से लेकर धनतेरस तक के लिए बुकिंग
नवरात्रि और दिवाली के दौरान नए वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में नवरात्रि और दिवाली को लेकर दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहन खरीदने तैयारी शुरू हो गई है। खासकर मनपंसद चारपहिया वाहनों के लिए अभी से बुकिंग करा रहा हैं ताकि शुभ दिन में वाहन मिल पाए। फिर भी मनचाही गाड़ियों में वेंटिंग मिल रही है। हीरो नीरज मोटर्स पामगढ़ के संचालक नीरज खूंटे के मुताबिक नवरात्रि के लिए गाड़ियाें की करीब 35 गाड़ियों की बुकिंग हुई है। कई तरह के स्कीम ग्राहकों के लिए दे रहे हैं। स्कूटर में 4 हजार तो एचएफ डीलक्स में 3000 तक छूट है।
यह भी पढ़े: बिना अनुमति रात में बिछा रहे पाइप लाइन
इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में भी डिमांड बढ़ने लगी
इलेक्ट्रानिक्स सेक्टर में टीवी, फ्रिज, एसी आदि की डिमांड अधिक हो रही है। ज्यादातर लोग त्योहारी सीजन में इसकी खरीददारी करना ज्यादा पसंद करते हैं। इसीलिए दुकानों में भी विभिन्न कंपनियों के उत्पादों की भरमार है। शहर के केवीसी एजेंसी के संचालक राजेश अग्रवाल ने बताया कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से नवरात्रि की शुरुआत अच्छी हुई है। सभी उत्पादों की पूछपरख और खरीददारी करने लोग करने पहुंच रहे हैं। फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी, टीवी आदि की डिमांड सबसे ज्यादा है।
कंपनियां दे रही आकर्षक ऑफर भी
ट्रेक्टर सहित अन्य कृषि यंत्रों की खरीद को लेकर किसान भी काफी अच्छा रुझान दिखा रहे हैं। एजेंसियों के मुताबिक , नवरात्रि के लिए ट्रैक्टरों की बुकिंग हुई है। इलेक्ट्रिक स्कूटर-बाइक भी काफी डिमांड है है। त्योहार को देखते हुए कई आकर्षक उपहार भी कंपनी से ओर से दिया जा रहा है।
Published on:
16 Oct 2023 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
