
अब कंपनी को परिपक्वता की राशि का ब्याज भी देना होगा।
जांजगीर-चांपा. सहारा इंडिया की योजना में राशि जमा करने वाले उपभोक्ता को समय पर परिपक्वता राशि नहीं देना कंपनी को महंगा पड़ गया। अब कंपनी को परिपक्वता की राशि का ब्याज भी देना होगा। हालांकि कंपनी ने सुनवाई के दौरान ही परिपक्वता की राशि आयकर काट कर उपभोक्ता फोरम के पास चेक द्वारा जमा करा दिया गया है।
आवेदक अकलतरा निवासी मोहम्मद मुश्ताक पिता मोहम्मद सलीम के अनुसार उसने सहारा इंडिया के एजेंट महेश अग्रवाल के माध्यम से सहारा क्यू गोल्ड योजना के तहत एक लाख 41315 रुपए जमा किया था। योजना के अनुसार उपभोक्ता को पांच वर्ष बाद 80 ग्राम गोल्ड या उसकी कीमत नगद भुगतान करना है, लेकिन मुश्ताक के अनुसार 26 जुलाई 2017 को उसका प्लान परिपक्व हो गया और उसने अपने भुगतान के लिए एजेंट से संपर्क किया।
एजेंट के बताये अनुसार सारी औपचारिकता पूरी करते हुए भुगतान प्राप्त करने संपर्क करने पर बताया गया कि उसे परिपक्वता की राशि पांच किश्तों में प्रदान की जाएगी। राशि प्राप्त करने उसने लगातार चांपा स्थित सहारा इंडिया के कार्यालय में संपर्क किया, पर भुगतान नहीं होने पर उसने मामला उपभोक्ता फोरम में प्रस्तुत किया।
फोरम में सुनवाई के दौरान फरवरी माह में सहारा इंडिया के अधिकारियों ने आवेदक को भुगतान की जाने वाली राशि 2 लाख 26200 में से 8483 रुपए टीडीएस काटकर शेष राशि का चेक जमा करा दिया। इसके बाद उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष बीपी पांडेय व सदस्य मनरमण सिंह ने फैसला सुनाते हुए सहारा इंडिया को परिपक्वता राशि पर 27 जुलाई से 15 फरवरी तक 6 फीसदी ब्याज की रकम अदा करने के साथ पांच हजार रुपए मानसिक संताप व दो हजार रुपए वाद व्यय देने का आदेश पारित किया है।
Published on:
23 Mar 2018 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
