
कोड़ाभाट पंचायत में रोजगार गारंटी के कामों में लाखों की हेराफेरी
जांजगीर-चांपा. लिखित दस्तावेजों के साथ इसकी शिकायत गांव की एक युवती ने पामगढ़ एसडीएम से की है। जिस पर पूरे मामले का खुलासा अब हो रहा है। शिकायत के मुताबिक रोजगार गारंटी के काम में ऐसे लोगों को मजदूरी करना बताया गया है जो गांव में उस दौरान नहीं थे। इतना ही नहीं ऐसे लोगों के नाम मस्टररोल में भरा गया है जिस नाम के व्यक्ति पूरे गांव में नहीं है। इसी तरह ऐसे लोगों का नाम भी भरा गया है जो गांव में रहते तो हैं लेकिन एक दिन भी जाकर मजदूरी नहीं की। यानी रोजगार गारंटी के काम में ३० लोगों ने मजदूरी की है लेकिन नाम १०० से १५० लोगों का डालकर रोजगार गारंटी का पैसा निकाला गया है। इस काम में सरपंच, उपसरपंच से लेकर रोजगार सहायिका सभी की मिलीभगत का आरोप शिकायत में गांव की ममता ओग्रे पिता भैयाराम ओग्रे के द्वारा लगाया गया है। शिकायकर्ता के फर्जी लेन-देन के हिसाब-किताब संबंधी कई दस्तावेज हैं।
गांव के हर मोहल्ले में एक एजेंट
रोजगार गारंटी के खेल में किस तरह फर्जीवाड़ा के लिए गांव के हर मोहल्ले में एक एजेंट रखा गया है जो घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात करते हैं और बिना काम में जाए तीन सौ रुपए मिलने का लालच देकर उसका आधार कार्ड नंबर, जॉबकार्ड जमा करा लेते हैं। फिर जमा उसके खाते में पैसे जमा होते हैं, एजेंट फिर से ग्रामीण के पास पहुंच जाते हैं और मजदूरी के रुप में आए पैसे में से ३०० रुपए को छोड़कर सारा पैसा एजेंट रख लेता है। आरोप है कि ये पैसा एजेंट के द्वारा रोजगार सहायिका के पास जमा होता है।
गांव में रोजगार गारंटी से हुए हैं ये काम
गांव में रोजगार गारंटी के तहत गोठान में पास नया तालाब चारागाह, जोगी डबरी, नाली सफाई का काम मनरेगा के तहत हुआ है। इन सभी कामों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है और फर्जी तरीके से हाजिरी भरकर लाखों रुपए शासन को चूना लगाया गया है।
मामले की शिकायत मिली है। जांच के लिए शिकायकर्ता को कार्यालय बुलाया गया है। दस्तावेज के आधार पर आगे की जांच कराई जाएगी। अगर इस तरह की गड़बड़ी हुई है तो दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करेंगे।
आरके तंबोली, एसडीएम पामगढ़
Published on:
31 May 2023 09:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
