सरपंच अंबिका यादव एवं ग्रामीणों के मुताबिक गांव के लोगों ने 673/2, 673/1, 876/5, 673/6 सहित अन्य भूमि को पहले पटवारी नोनिया से मिलकर अपने नाम कराया। फिर इसी जमीन में लाखों की धान बिक्री की। नियम के मुताबिक यह चारसौबीसी की श्रेणी में आता है। इधर मामले में एसडीएम ने जांच टीम गठित की है, लेकिन जांच करने के लिए स्थानीय स्तर के राजस्व अधिकारी लीपापोती करने में लगे हुए हैं। यही वजह है कि अब तक इन पर कार्रवाई नहीं हुई है।