
शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई (photo source- Patrika)
Teacher Suspended: जिले में शिक्षकों की लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामलों में शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है, जबकि प्रधान पाठक सहित चार शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
जानकारी के अनुसार एक सहायक शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल आने का आरोप है। वहीं एक संकुल समन्वयक ने परीक्षा ड्यूटी में नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने रिश्तेदार की ड्यूटी लगा दी थी। इन मामलों को गंभीर मानते हुए डीईओ ने दोनों को निलंबित करने का आदेश जारी किया। इसके अलावा कुछ अन्य मामलों में भी लापरवाही सामने आई है।
एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है, जबकि कुछ शिक्षक बिना सूचना दिए स्कूल से अनुपस्थित पाए गए। इन मामलों को लेकर प्रधान पाठक समेत चार शिक्षकों को शो-कॉज नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में अनुशासन और बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित शिक्षकों से निर्धारित समय में जवाब मांगा गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
Updated on:
13 Mar 2026 10:59 am
Published on:
13 Mar 2026 10:25 am
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
