
चाम्पा के मतदाता बोले - समस्याएं सुलझाने वाले को ही चुनेंगे
जांजगीर-चांपा। CG Election 2023 : जनादेश यात्रा का दूसरा पड़ाव जांजगीर-चांपा विधानसभा रहा। इस इलाके को जिला बने दो दशक बीत चुके। लेकिन, शहर के लोग आज भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। शहर के कई मोहल्लों में आज भी न तो नाली बनी और न ही सीसीरोड। विकास के नाम पर करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाए जा चुके हैं। नालियां बनते ही धंस जा रही है।
बेहतर सीवरेज नहीं होने का ही नतीजा है कि बारिश के दिनों में किसी मोहल्ले की गली नाला बन जाती है। तो, कोई वार्ड टापू बन जाता है। शहर के आउटर इलाकों में लोग बद से बदतर जीवन जी रहे हैं। जिला मुख्यालय होने के बावजूद स्थानीय प्रशासन शहरवासियों की समस्या दूर करने सार्थक कदम नहीं उठा रहा। वार्ड नंबर 10-11 में कई समस्याएं हैं। जिला मुख्यालय से लगे पेंड्री, सुकली, धुरकोट समेत कई गांवों में विकास नाम की चीज नहीं है। आए दिन ये मुद्दा उठता है। जनप्रतिनिधि केवल चुनावी सीजन में वोट मांगने आते हैं। पांच साल पलटकर नहीं देखते। जनता ऐसे नेताओं को जान चुकी है। अब जान परखकर वोट करने जा रही है।
यह भी पढ़ें : cg election 2023 3 - दूसरे चरण मे भी महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक
बेहतर शिक्षा मिलेसंदीप ठाकुर ने कहा, जिला मुख्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में विकास नहीं हो रहा है। एक ओर धड़ाधड़ आत्मानंद स्कूल खोले जा रहे हैं। लेकिन, इन स्कूलों में अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही। जांजगीर में इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग लंबे समय से हो रही है। ये भी अब तक ठंडे बस्ते में है। केंद्रीय विद्यालय की सड़क काफी संकरी है।
बजरंग यादव ने कहा, पत्रिका की जनादेश यात्रा सराहनीय है। पत्रिका मतदाता जागरूकता के लिए प्रशंसनीय काम कर रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए पत्रिका जो मुहिम चला रहा है, उससे हमें प्रेरणा मिली। अब हम भी इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाएंगे, ताकि क्षेत्र का बेहतर विकास हो।
ड्रेनेज की है समस्या
शांति प्रकाश चौरसिया ने कहा, हम उसे वोट देंगे जो समस्याओं को सुने। समझे। सुलझाए। शहर की प्रमुख समस्या नाली व जल जमाव है। वार्ड के पार्षद इस दिशा में ध्यान नहीं देते। इसके चलते लोगों का जीना मुश्किल है। खासकर बारिश के दिनों में शहर के लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ता है।
समस्याएं सुलझाने वाले को ही चुनेंगे
परमेश्वर प्रसाद सूर्यवंशी ने कहा, इस बार हम उसे ही वोट करेंगे जो शहर की समस्याओं को सुलझाए। शहर के वार्डों में आज तक नाली नहीं बन पाई। इसके चलते बारिश का पानी घरों तक पहुंचता है। नगरपालिका को इस समस्या से अवगत कराया जाता है। लेकिन, पालिका इस दिशा में ध्यान ही नहीं देती।
Published on:
16 Nov 2023 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
