19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका जनादेश यात्रा : चंद्रपुर की जनता बोली – आरोपियों का पनाहगार बना जिला

Patrika Janadesh Yatra : पत्रिका की जनादेश यात्रा दोपहर करीब 1 बजे नवीन सक्ति के चंद्रपुर विधानसभा पहुंची।

less than 1 minute read
Google source verification
चंद्रपुर की जनता बोली - आरोपियों का पनाहगार बना जिला

चंद्रपुर की जनता बोली - आरोपियों का पनाहगार बना जिला

चंद्रपुर। Patrika Janadesh Yatra : पत्रिका की जनादेश यात्रा दोपहर करीब 1 बजे नवीन सक्ति के चंद्रपुर विधानसभा पहुंची। माता चंद्रहासिनी मंदिर के बाहर जनादेश यात्रा का वाहन जैसे ही पहुंचा, आसपास के लोग स्वस्फूर्त जनादेश से जुड़े। हम कुछ कहते, इससे पहले ही लोग पत्रिका की जनादेश यात्रा के बारे में उत्सुकता से पूछने लगे। चर्चा में लोगों ने बताया कि वैसे तो हमारा क्षेत्र माता चंद्रहासिनी का धार्मिक स्थल है। लेकिन, यहां बढ़़ते अपराध बड़ी समस्या हैं। ओडिशा से लगे होने से नशीले पदार्थों की तस्करी का रूट भी है।

यह भी पढ़ें : पत्रिका जनादेश यात्रा : सारंगढ़ के लोग बोले - जिला बना, पर इंतजामों का अभाव

खरा उतरे, वही नेता
भुवनेश्वर देवांगन का कहना है, जनादेश के जरिए पत्रिका जो जागरूकता अभियान चला रहा है, वह सराहनीय है। विकास की उम्मीदों पर खरे उतरने वाले प्रत्याशी को चुनना होगा।
लोकतंत्र मजबूत बनाएं
रामेश्वर माली का कहना है, पत्रिका का ये अभियान लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। सभी को आवश्यक रूप से मतदान करना चाहिए।
सुविधाओं की दरकार
भरत साहू का कहना है, क्षेत्र का विकास प्रमुख मुद्दा है। सडक़ों समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को मूर्तरूप देने वाले प्रत्याशी को ही मत देंगे। अपराध पर लगाम कसना भी जरूरी है।
महंगाई भी बड़ा मुद्दा
होरी लाल जायसवाल का कहना है, दिन ब दिन बढ़ रही महंगाई को रोकने ठोस रणनीति बनाने की जरूरत है। लोगों को बिना लालच के निष्पक्ष रूप से मतदान करना चाहिए।