26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Public Opinion : बिजली कटौती से क्षेत्रवासियों में आक्रोश, सफाई में ये कहते हैं अधिकारी, पढि़ए खबर…

बिजली के तारों को बदलने का काम चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक मांग बढऩे और लाइनों पर काम चलने के कारण कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति 24 घंटे नहीं हो पा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 15 Jul 2018, 6:21 PM IST

बिजली कटौती से क्षेत्रवासियों में आक्रोश, सफाई में ये कहते हैं अधिकारी, पढि़ए खबर...

बिजली कटौती

जांजगीर-चांपा. अकलतरा विकासखंड के ग्राम हरदी महामाया में सब स्टेशन होने के बावजूद शनिवार की सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली की कटौती की गई। वहीं रविवार को हर आधे घंटे में बिजली की कटौती हो रही है। ऐसे में लोगों का कहना है कि अभी तो बरसात की शुरुआत ही है, अभी से यह हाल तो आने वाले समय में क्या होगा। वहीं अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण कटौती हो रही है। जल्द ही उपभोक्ताओं को इससे निजात मिल जाएगी और उन्हें 20 से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी।

गौरतलब है कि कुछ इलाकों में सुबह-सुबह बिजली गुल हो जाती है तो कहीं दोपहर या शाम के समय दो से तीन घंटे तक की कटौती की जा रही है। बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता खासे परेशान हैं। जिन इलाकों में बिजली कटौती हो रही है वहां तकनीकी समस्या को कारण बताया जा रहा है। बिजली के तारों को बदलने का काम चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक मांग बढऩे और लाइनों पर काम चलने के कारण कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति 24 घंटे नहीं हो पा रही है। काम पूरा होने के बाद स्थिति में सुधार हो जाएगा। अंधाधुंध बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल है।

Read More : घटिया सड़क निर्माण पर विधायक देवांगन ने विधानसभा में मूणत से पूछे कई सवाल, जवाब में मंत्री जी ने क्या कहा, पढि़ए खबर...

बिजली कटौती के चलते लोगों को घरों के अंदर भी राहत नहीं मिल पा रही है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। ऐसे में लोग घरों के अंदर कैद होकर पंखे व कूलर के भरोसे हैं। पिछले कुछ दिन से बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोग परेशान हैं। शनिवार को नौ घंटे की कटौती पहले से ही निर्धारित है। ऐसे में लोगों के इन्वर्टर भी साथ छोड़ रहे हैं। गर्मी से लोगों को न दिन में राहत है और न ही रात में चैन मिल पा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग