26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घटिया सड़क निर्माण पर विधायक देवांगन ने विधानसभा में मूणत से पूछे कई सवाल, जवाब में मंत्री जी ने क्या कहा, पढि़ए खबर…

कहा- निर्माण सामग्री के परीक्षण के लिए अलग से प्रयोगशाला बनाई गई है, जहां पर समय-समय पर परीक्षण होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 15 Jul 2018, 5:08 PM IST

घटिया सड़क निर्माण पर विधायक देवांगन ने विधानसभा में मूणत से पूछे कई सवाल, जवाब में मंत्री जी ने क्या कहा, पढि़ए खबर...

घटिया सड़क निर्माण पर विधायक देवांगन ने विधानसभा में मूणत से पूछे कई सवाल, जवाब में मंत्री जी ने क्या कहा, पढि़ए खबर...

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ रोड डवलपमेंट कर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीआरडीसी) के द्वारा 90.73 करोड़ रुपए की लागत से बन रही चुनावी सड़क इतनी घटिया स्तर की बन रही है कि अब इसे लेकर विधानसभा में भी सवाल उठने लगे हैं। पत्रिका द्वारा लगातार खबर प्रकाशन के बाद जांजगीर-चांपा विधायक मोतीलाल देवांगन ने खुद इस सड़क का दौरा किया और इसके बाद सड़क को गुणवत्ताहीन पाते हुए विधानसभा में पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत से सवाल पूछ लिया। इस मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर मूणत गोलमोल जवाब देते नजर आए।

सड़क की गुणवत्ता को लेकर उठाए गए सवाल के जवाब में मूणत ने बताया कि छग रोड डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा पूरे नियम व गुणवत्ता के साथ सड़क बनाई जा रही है। निर्माण सामग्री के परीक्षण के लिए अलग से प्रयोगशाला बनाई गई है, जहां पर समय-समय पर परीक्षण होते हैं। उन्होंने दावा किया न तो गुणवत्ताहीन कार्य हो रहा है और न क्षेत्र की जनता में आक्रोश हंै, लेकिन जब इसी सवाल से जुड़ा सवाल पूछा गया कि इंजीनियर्स द्वारा कब-कब निरीक्षण किया गया तो मूणत गोल-मोल जवाब देने लगे।

Read More : तेज रफ्तार माजदा ने सात साल की बच्ची को रौंदा, गुस्साए भीड़ ने किया बिलासपुर-शिवरीनारायण मार्ग जाम

उन्होंने कहा कि हमारे टेक्निकल इंन चीफ इंजीनियर द्वारा गणवत्ता का परीक्षण किया जाता है और उन्होंने एक जगह पर गुणवत्ताहीन मिट्टी फिलिंग पाई भी थी, जिससे दो किलोमीटर की मिट्टी को हटवाकर वहां दोबारा मिट्टी फिल कराई गई। इस पर देवांगन ने पूछा कि जब ठेकेदार ने गुणवत्ताहीन कार्य किया तो उसे विभाग ने क्या सजा दी, लेकिन मूणत के पास इसका कोई जवाब नहीं था और वह पुराने जवाब को ही दोहराने लगे। इतना ही नहीं प्रयोगशाला में पिछले तीन माह के भीतर हुए टेस्ट के बारे में पूछने पर मूणत ने कहा कि हफ्ते में दो, तीन,चार, पांच बार टेंस्टिंग की बात करने लगे, जो कि संभव नहीं है।

पानी के छिड़काव को लेकर क्या है जवाब
विधानसभा के परे बात की जाए तो जहां पूरा जिला गर्मी में जलसंकट से जूझ रहा था ऐसे में ठेकेदार ने सड़क में जीएसबी या मिट्टी के कार्य के दौरान कैसे पानी का छिड़काव किया, यह जवाब तो ठेकेदार के पास ही नहीं है, लेकिन क्षेत्र की जनता के पास जवाब है। जनता का कहना है कि ठेकेदार कभी कभार टैंकर से पानी का छिड़काव कर दे तो काफी है।

-मेरे द्वारा पीडब्ल्यूडी मंत्री से सीपत बलौदा पंतोरा मार्ग के गुणवत्ताहीन निर्माण को लेकर सवाल किया। उनके द्वारा गोल-मोल जवाब दिया गया है। मेरी जिला प्रशासन से मांग है कि ठेकेदार को पनिशमेंट देकर सड़क का निर्माण कार्य सही तरीके से कराया जाए- मोतीलाल देवांगन, विधायक, जांजगीर-चांपा

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग